4
(1)

शव की तलाश जारी

मृतक के घर मचा कोहराम

नवगछिया पुलिस जिला के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरहर कोसी नदी में रविवार को सुबह करीब 10:15 बजे छठ पूजा को लेकर घाट बनाने गए 10 वर्षीय किशोर स्नान करने के क्रम में कोसी नदी में डूब गया। मृतक किशोर खरीक थाना क्षेत्र के ईशापुर टोला, सुरहा वार्ड संख्या 13 निवासी श्याम सुंदर कुमार पिता चरित्र शर्मा उम्र 10 बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर पड़ोस के दर्जनों युवकों के साथ छठ पर्व को लेकर घाट बनाने चोरहर कोसी घाट गए थे। बताया गया कि घाट बनाने के बाद सभी कोसी नदी में स्नान करने लगे। इस दौरान श्याम सुंदर का पांव फिसल गया और वह कोसी की तेज धार में बह कर डूब गया। घटना के बाद मौके पर स्नान कर रहे युवकों ने पानी मे किशोर को बहुत ढूंढा लेकिन वह नही मिला।

जिसके बाद घटना की सूचना नदी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष पुअनि केशव चंद्र सदलबल चोरहर कोसी घाट पहुंचे और एसडीआरएफ टीम एवं गोताखोर के साथ शव तलास करने जूट गए। देर शाम तक शव बरामद नही हो पाई थी। इधर जानकारी मिलते ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया। मृतक की मां रीना देवी दहाड़ मारकर रोती है। मां-पिता, भाई बहन समेत घरवालों का रोरोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई चार बहन में सबसे छोटा था।

मृतक मध्य विद्यालय सुरहा, ख़रीक में 5वीं में पढ़ता था। बड़ा भाई हरिशंकर कुमार शर्मा पढाई करते हैं। मृतक के पिता गांव में मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करते हैं।

नदी थानाध्यक्ष पुअनि केशव चंद्र ने कहा, कोसी नदी में स्नान करने के क्रम में एक किशोर डूब गया है। शव की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम एवं प्रक्रिया के बाद मृतक के परीजन को सरकारी सहायता दी जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: