Month: October 2025

रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, घायल की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरमारपीटDESK20250

भवानीपुर पुलिस ने आधे घंटे में चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार मृतक के पुत्र के बयान पर नौ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे हिंसक झड़प हो गई। घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल विवेकानंद सिंह उर्फ बिक्खी सिंह (50) को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। वहीं उनकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच, पटना के लिए भेज दिया। लेकिन रास्ते में नवगछिया जीरोमाइल […]

शराब के नशे में मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तारखरीक थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । रविवार को खरीक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में शराब के नशे में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। घटना के अनुसार शंभु कुमार, पिता स्व. गयानंद कुंवर, नशे की हालत में अपने चाचा अशोकानंद के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना मिलते ही खरीक थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति नियंत्रित करते हुए शंभु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की मेडिकल जांच करवाई, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या 323/25 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2)/115(2)/1/351(2)(3)/352 एवं बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे […]

डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षणसुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत तथा नगर आयुक्त शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से सबौर प्रखंड के राजंदीपुर से लेकर भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के बूढ़ानाथ घाट तक सभी छठ घाटों का नाव द्वारा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने कहा कि छठ पर्व पवित्रता एवं आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छ जल की उपलब्धता, वॉच टावर, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कराई गई है। खतरनाक घाटों पर बांस-बल्ला लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित की गई […]

भागलपुर के मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का काम तेजरैंप, चार्जिंग पॉइंट और सूचना प्रदर्शन पर विशेष जोर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मतदाताओं और पोलिंग टीमों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में भागलपुर की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर आवश्यक सूचना अंकित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। मतदान केंद्र संख्या, कुल मतदाताओं की संख्या तथा महिला एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके अलावा, दिव्यांग एवं […]

भागलपुर जिला स्कूल की बंद पड़ी लाइब्रेरी में आगपुराने दस्तावेज जलकर राख, जांच जारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। शहर के ऐतिहासिक जिला स्कूल में गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बंद पड़ी लाइब्रेरी से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि, आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में तैनात रात्रि प्रहरी मानिकचंद ने तुरंत डायल 112 पर संपर्क कर आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश जारी है। आग की वजह से लाइब्रेरी में रखे कई पुराने रिकॉर्ड, कागजात और दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। बताया जा रहा है कि […]

भागलपुर में मतदाता जागरूकता अभियानअंगिका गीतों के जरिये लोगों से की मतदान की अपील ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को भागलपुर में मतदान होना है। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सैनडिस्क कंपाउंड स्थित ओपन थिएटर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंच पर अंगिका की प्रसिद्ध लोकगायिका अर्पिता चौधरी ने अपने मनमोहक गीतों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उनके गीतों ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया और दर्शकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी […]

छठ महापर्व को लेकर रेलवे प्रशासन तैयारसीनियर डीसीएम ने भागलपुर जंक्शन का निरीक्षण किया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसी क्रम में ईस्टर्न रेलवे मालदा डिवीजन की सीनियर डीसीएम अंजन ने सोमवार को भागलपुर जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में बने प्रतीक्षालय, भोजनालय सहित सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सीनियर डीसीएम अंजन ने बताया कि छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से विशेष इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि किसी भी यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्टेशन परिसर के बाहर अस्थायी प्रतीक्षालय बनाया गया है, जहां बैठने की सुविधा के साथ पीने के पानी की व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यात्री अपने मोबाइल फोन के माध्यम से टिकट […]

छठ महापर्व पर 27 अक्टूबर 2025 को जीएस न्यूज़ का विशेष पहल: ‘एक तस्वीर मां के साथ’ फोटो अभियान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को यादगार बनाने के उद्देश्य से जीएस न्यूज़ अखबार द्वारा पाठकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। इस अवसर पर अखबार 27 अक्टूबर 2025 सोमवार को दोपहर 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ‘एक तस्वीर मां के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस अभियान के तहत पाठक अपनी मां के साथ खींची गई तस्वीर को व्हाट्सएप नंबर 7004826539 पर भेजकर मुफ्त में अखबार में प्रकाशित करा सकते हैं। इसके साथ ही अपनी मां से जुड़ा कोई यादगार पल, संदेश या छोटी-सी कहानी भी भेजी जा सकती है। छठ जैसे महापर्व पर जहां सूर्य उपासना और मातृत्व के प्रति आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, वहीं जीएस […]

नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। प्रकृति एवं सूर्य उपासना से जुड़ा लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया। क्षेत्र में छठी मैया के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। लोग अपने-अपने घरों व घाटों की सफाई और सजावट में जुटे हुए हैं। नहाय-खाय के दिन श्रद्धालुओं ने कद्दू-भात प्रसाद ग्रहण कर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान किया। लोगों ने पूजा सामग्री जैसे ईख, नारियल, फल आदि की खरीदारी भी की। गोपालपुर प्रखंड के तीनटँगा करारी जहाज घाट पर हजारों की संख्या में नवगछिया सहित सीमांचल के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे और भगवान भास्कर का ध्यान कर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। नवगछिया से पहुंची श्रद्धालु वीणा देवी, सीमा देवी, सुमन […]