Month: October 2025

लोजपा रामविलास के नवगछिया जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान का निधन, इलाके में छाया शोक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष और सधुआ निवासी अवधेश पासवान का शुक्रवार देर रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भागलपुर, नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों से अनेक राजनीतिक और सामाजिक गणमान्य लोग उनके सधुआ स्थित पैतृक आवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी गांव के मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। अवधेश पासवान शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े रहे। वे चापरहाट हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने वकालत के पेशे और लोजपा में […]

तीनटँगा जहाज घाट गंगा नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर डूबा, शव की तलाश जारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटँगा जहाज घाट गंगा नदी में शनिवार को लगभग 11:30 बजे स्नान के दौरान 17 वर्षीय सूरज कुमार पांव फिसलने से नदी में डूब गया। मृतक झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद वार्ड संख्या-5 निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, सूरज अपने चाचा मनोज ईश्वर और चाची जुली देवी के साथ छठ पर्व की तैयारी में गोपालपुर के तीनटँगा घाट स्नान करने गए थे। घाट पर दर्जनों लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सूरज का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख चाचा मनोज ईश्वर उसे बचाने आगे बढ़े, लेकिन वे भी गहरे पानी में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मनोज ईश्वर […]

बरारी गोलीकांड में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो देशी कट्टा व चार कारतूस बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर सीटी डीएसपी अजय चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान की मदद से अपराधियों की पहचान की और छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज तांती, अशोक तांती और मिथुन यादव शामिल हैं। तीनों सुरखीकल भठ्ठा रोड, बड़ी खंजरपुर, थाना बरारी, भागलपुर के निवासी बताए गए हैं। […]

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई। सुबह से ही भागलपुर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठव्रती महिलाएं और पुरुष नियम-निष्ठा के साथ गंगा स्नान कर पवित्र गंगाजल अपने घर ले गईं। गंगाजल से कद्दू-भात का प्रसाद तैयार किया गया, जिसे ग्रहण करने के साथ ही छठ व्रत की विधिवत शुरुआत मानी जाती है। भागलपुर के साथ ही मुंगेर, बांका और कटिहार जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर पहुंचे। कल खरना का व्रत रखा जाएगा, जिसमें व्रती गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद बनाएंगे। इसके बाद अगले दो दिनों तक व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत पूरा करेंगे। भागलपुर […]

शाहकुंड में लूट का खुलासा: दो अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी और देशी कट्टा बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई राशि में से चार हजार रुपये नकद और एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया है। विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि शाहकुंड क्षेत्र में हाल ही में लूटपाट की एक घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने बरामद हथियार और नकदी को जब्त कर लिया […]

चुनावी प्रचार में एआई कंटेंट पर सख्ती: चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को जारी की नई सलाह ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। यह सलाह खासतौर पर चुनाव प्रचार में बनावटी जानकारी, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से तैयार प्रचार सामग्री और सिंथेटिक कंटेंट के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाई गई है। आयोग का कहना है कि एआई के माध्यम से तैयार किए गए हाइपर-रियलिस्टिक वीडियो, ऑडियो और तस्वीरें सच का भ्रम पैदा कर सकती हैं तथा मतदाताओं को गुमराह करने की क्षमता रखती हैं। इससे चुनावी ईमानदारी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा खतरा पैदा होता है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि– चुनाव प्रचार में इस्तेमाल […]

छठ घाटों पर कार्बाईड गन व पटाखों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव बिहार द्वारा सभी जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में निर्देश दिया गया है कि छठ घाटों पर कार्बाईड गन एवं अन्य किसी भी प्रकार के पटाखों के उपयोग और बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। पत्र में बताया गया है कि जानकारी मिली है कि कुछ लोग लोहा, स्टील और पीवीसी पाइप में विस्फोटक पदार्थ भरकर अवैध तरीके से अत्यधिक ध्वनि वाले पटाखे यानी कार्बाईड गन बनाकर बेच रहे हैं। इनके उपयोग से कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें छोटे बच्चों की आंखों की रोशनी चली जाना और चेहरा झुलसने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। इसके […]

मुख्य चुनाव पदाधिकारी बिहार ने की तैयारियों की समीक्षा, मतदान में तकनीक के प्रभावी उपयोग पर जोर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी बिहार ने 11 नवंबर 2025 को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में भागलपुर जिले से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय अधिकारी शामिल हुए। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि इस बार प्रजाइडिंग ऐप के प्रयोग पर विशेष बल दिया जा रहा है, क्योंकि मतदान केंद्र […]