Month: October 2025

चुनाव में अवैध लेनदेन पर सख्ती: इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम की बैठक सम्पन्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत की संयुक्त अध्यक्षता में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, नवगछिया प्रेरणा कुमार भी मौजूद रहीं। बैठक में अवैध राशि, शराब तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर सभी प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई एवं आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अवैध धनराशि या अवैध लेनदेन का उपयोग न हो, इसके […]

छठ पर्व को लेकर घाटों की तैयारियों का जायजा, डीएम-एसएसपी ने नाव से किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत तथा नगर आयुक्त शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से बरारी पुल घाट, एसएम कॉलेज घाट, सीढ़ी घाट एवं आदमपुर घाट का नाव से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पीने के पानी की सुविधा और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए सुगम मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ व्रत बिहार की आस्था और संस्कृति का […]

तीन तिथियों 31 अक्टूबर, 4 नवंबर एवं 8 नवंबर को अभ्यर्थियों के व्यय लेखा पंजी की होगी जांच ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र भागलपुर जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों के व्यय लेखा पंजी की जांच की प्रक्रिया तय कर दी गई है। इसके लिए व्यय प्रेक्षक द्वारा तीन तिथियां निर्धारित की गई हैं। जांच 31 अक्टूबर, 4 नवंबर एवं 8 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक व्यय अनुश्रवण कोषांग, वाणिज्य कर कार्यालय, भागलपुर में आयोजित की जाएगी। निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों के लिए जांच स्थल इस प्रकार हैं — अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि को स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपने व्यय लेखा की जांच करवाएं। DESK2025

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अंतर्राज्यीय पुलिस बैठक, कहलगांव में आठ चेकपोस्ट स्थापित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीरपैंती थाना परिसर में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय पुलिस बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कहलगांव एसडीपीओ डॉ. पंकज कुमार ने की। इस बैठक में झारखंड राज्य के साहेबगंज और गोड्डा जिले के पुलिस पदाधिकारियों सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में साहेबगंज डीएसपी चंद्रशेखर, गोड्डा डीएसपी किशोर तिर्की, महगामा डीएसपी किशोर तिर्की, मेहरमा अंचल इंस्पेक्टर आर. मिंज, कहलगांव डीएसपी कल्याण आनंद, पीरपैंती अंचल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार, इशीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नक्सलियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया […]

छठ पूजा पर बरारी सीढ़ी घाट और पुल घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन सतर्क ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को बरारी सीढ़ी घाट और पुल घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तड़के सुबह से ही महिलाएं और पुरुष गंगा स्नान कर छठ की पारंपरिक तैयारियों में लग गए। गंगा तट पर आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक उल्लास का अलौकिक नजारा दिखाई दिया। हर कोई सूर्य देव की उपासना में डूबा हुआ नजर आया। भीड़ बढ़ने के मद्देनजर जिला प्रशासन विशेष रूप से मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीआरएफ की टीम को घाटों पर तैनात किया गया है। इसके साथ आपदा मित्रों को भी सक्रिय रखा गया है, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। आपदा मित्र अमित कुमार, सनी मालदार और गौरव […]

स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर भागलपुर में तैयारियाँ तेज, जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आम मतदाताओं के बीच मतदान प्रक्रिया की सही जानकारी सुनिश्चित कराने हेतु प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी व अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था की देखरेख में जागरूकता से संबंधित वीडियो तैयार किए जाएँ। साथ ही पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) मतदाताओं, बुजुर्गों और युवा मतदाताओं के लिए भी अलग-अलग शॉर्ट वीडियो बनाए जाएँ ताकि मतदान में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। ईपीआईसी (मतदाता […]

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: नवगछिया में प्रत्याशियों ने प्राप्त किए चुनाव चिन्ह, प्रचार-प्रसार में जुटे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नवगछिया में तैयारियों का अंतिम चरण जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मान्य उम्मीदवारों को उनके-अपने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। अब सभी उम्मीदवार अपने चिन्ह के साथ प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं और मतदाताओं के बीच जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, उन्हें शुक्रवार को आधिकारिक रूप से चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए। इसके साथ ही सभी निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चिन्हों की सूची भी जारी कर दी गई है। नवगछिया क्षेत्र के प्रमुख प्रत्याशियों और उनके चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं: चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने […]

नहाय-खाय को लेकर नवगछिया बाजार में कद्दू की जोरदार बिक्री, छठ पूजा की तैयारी जोरों पर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार से शुरू हो रहा है। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा है, जिसमें विशेष रूप से कद्दू भात बनाया जाता है। इस अवसर को लेकर सोमवार को नवगछिया बाजार में कद्दू की खरीदारी में तेजी देखी गई। बाजार में कद्दू के दामों में उछाल देखने को मिला। गोल आकार वाले कद्दू 70 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच बिके, जबकि लंबे आकार वाले कद्दू की कीमत 50 से 70 रुपये प्रति किलो रही। हर तरफ खरीदारी करने वालों की भीड़ देर शाम तक बाजारों में जुटी रही। कद्दू के साथ-साथ लोग अन्य पूजा सामग्री जैसे सुप, नारियल, टाभा, नींबू आदि भी खरीदते दिखे। छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर बाजार […]

बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली की करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक मिथुन कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथुन कुमार, पिता स्वर्गीय जगदीश निषाद, निवासी वार्ड संख्या 11, जयरामपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मिथुन सुबह किसी बिजली के काम में जुटा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ खुले बिजली तार से सट गया। तेज करंट लगने के कारण वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना की पुलिस […]

मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा छठ पर निःशुल्क कद्दू वितरण, श्रद्धालुओं के चेहरे खिले ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा द्वारा बुधवार को जनसेवा का विशेष आयोजन किया गया। नवगछिया मेन रोड में शाम 3.30 बजे से श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क कद्दू वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छठ व्रतियों के लिए आयोजित इस सेवा कार्य से लोगों में खुशी देखी गई और उनके चेहरे पर मुस्कान झलक उठी। सेवा प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने मंच के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए इस पहल की सराहना की। नवगछिया बाजार में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया, जिससे लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। छठ पर्व की तैयारियों में जुटे व्रतियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना इस सेवा का मुख्य उद्देश्य रहा। कार्यक्रम […]