Month: January 2026

Noimg

नवगछिया में भूमि विवाद मामलों की समीक्षा बैठक, चार परिवादों की सुनवाई, तीन का निष्पादन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। अनुमंडल कार्यालय, नवगछिया में शुक्रवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया रोहित कर्दम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया ओम प्रकाश ने की। इसमें नवगछिया अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी तथा सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के दौरान भूमि विवाद से जुड़े कुल चार परिवादों की सुनवाई की गई। प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत इनमें से तीन मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक जटिल मामले को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सक्षम न्यायालय में भेजा गया। इस अवसर पर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्र में शांति […]

Noimg

त्योहार को लेकर बदली परीक्षा तिथि, अब 9 फरवरी को होगी बाल भारती विद्यालय में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 की लिखित परीक्षा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बाल भारती एवं बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 के अंतर्गत होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। पूर्व में यह परीक्षा 4 फरवरी को निर्धारित की गई थी, लेकिन शबे बरात पर्व की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए आयोजक मंडली ने परीक्षा तिथि परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। अब यह लिखित परीक्षा आगामी 9 फरवरी 2026, सोमवार को विद्यालय परिसर में ही आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब प्रतियोगिता के अगले चरण के रूप में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। आयोजकों के अनुसार, परीक्षा में कुल 50 वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 50 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 50 मिनट निर्धारित की गई […]

Noimg

बायपास थाना क्षेत्र में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायागंज में इलाज के दौरान निधन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजानी फुलवरिया गांव निवासी मजदूर दौलत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, दौलत दास रोज़ की तरह सुबह घर से मजदूरी के लिए निकला था। मृतक के पिता महेश्वर दास ने बताया कि रात करीब आठ बजे जब दौलत घर लौटा, तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे उल्टी होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन उसे आनन-फानन में मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने […]

Noimg

नवगछिया थाना क्षेत्र से चोरी गई टोटो कदवा थाना क्षेत्र से बरामद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र से चोरी गई एक टोटो को पुलिस ने कदवा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस संबंध में टोटो मालिक सोनू मंडल द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित सोनू मंडल ने बताया कि वे अपने टोटो वाहन से पकड़ा हटिया में गाय खरीदने के लिए आए थे। इसी दौरान उन्होंने टोटो को हटिया से सटे एक खाली स्थान पर खड़ा किया था। कुछ समय बाद जब वे वापस लौटे तो उनका टोटो वहां से गायब मिला। मामले की सूचना मिलने पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली, जिसके आधार पर कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन चौक […]

Noimg

अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में एनक्वास के तहत दो दिवसीय निरीक्षण संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी गई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) के तहत आयोजित दो दिवसीय निरीक्षण प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और मानकों का आकलन करना था। एनक्वास टीम में शामिल डॉ. सुमित कुमार सरकार एवं डॉ. प्रियंका कुमारी ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामान्य वार्ड, महिला एवं पुरुष वार्ड, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), कार्यालय कक्ष, दवा भंडार, पंजीयन काउंटर सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गई। टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर इलाज की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई की स्थिति, स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार तथा अन्य […]

Noimg

जमीन विवाद में हत्या मामले में मुख्य आरोपी दोषी करार, सजा पर 13 फरवरी को होगी सुनवाई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतू कुमारी की अदालत ने जमीन विवाद में हुई हत्या के एक मामले में मुख्य आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी करार दिया गया आरोपी सोनवर्षा निवासी गुंजन कुंवर है। यह मामला 15 फरवरी 2020 का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा बड़घड़ी निवासी निधु कुंवर उर्फ अमित कुंवर की जमीन विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी पक्ष द्वारा कुल्हाड़ी से भी प्रहार किए जाने का आरोप है। इस संबंध में मृतक के पिता विनय कुंवर के बयान पर बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में छर्रापट्टी सोनवर्षा निवासी गुंजन कुंवर, अंकित कुंवर, मुकेश […]

Noimg

गोसाईं गाँव के सुमित कुमार बने असिस्टेंट साइंटिस्ट, ऑल इंडिया रैंक 29 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गांव निवासी सह गोसाईं गाँव ग्राम कचहरी के सरपंच सियाशरण यादव के बड़े पुत्र सुमित कुमार ने साइंटिस्ट की परीक्षा में सफलता हासिल कर गाँव का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 29 प्राप्त करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) में असिस्टेंट साइंटिस्ट के पद पर चयनित होकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सुमित कुमार की माता नूतन देवी वर्ष 2006 से 2016 तक सरपंच रहीं, जबकि उनके पिता सियाशरण यादव वर्ष 2016 से अब तक गोसाईं गांव के वर्तमान सरपंच हैं। पारिवारिक रूप से सामाजिक सेवा और जनप्रतिनिधित्व की पृष्ठभूमि से आने वाले सुमित कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट […]

Noimg

भागलपुर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जहरीला पदार्थ खाने के मामले सामने आए, समय रहते दोनों की जान बची || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जहरीला पदार्थ खाने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को समय रहते इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। पहला मामला तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज स्थित एक निजी लॉज का है। बताया जा रहा है कि सुपौल जिले का रहने वाला एक छात्र, जो लॉज में रहकर पढ़ाई करता था, ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। लॉज में मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना तातारपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) […]

Noimg

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक महान विचारधारा थे। उनका जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और मानवता के मूल्यों पर आधारित था, जो आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बिना हथियारों के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व कर यह सिद्ध किया कि नैतिक […]

Noimg

भागलपुर में सात निश्चय-3 योजना के तहत “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम का आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में सात निश्चय-3 योजना के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में फरियादियों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और एक-एक कर सभी की बातों पर गंभीरता से विचार किया। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का त्वरित, पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर जिले में भूमि विवाद एक गंभीर समस्या का रूप ले चुका है। कई मामलों में बिचौलियों द्वारा एक ही भूमि को एक से अधिक लोगों को बेच देने के कारण वास्तविक जमीन धारकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों […]