Month: January 2026

Noimg

पटना में मासूम छात्रा के साथ घटित घटना के विरोध में मदन अहिल्या महिला कॉलेज की छात्राओं ने निकाला आक्रोश मार्च || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर मदन अहिल्या महिला कॉलेज की छात्राओं ने पटना में मासूम छात्रा के साथ घटित अमानवीय घटना के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान छात्राओं ने पटना एसएसपी का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी और न्याय की मांग जताई। महाविद्यालय की छात्रा चंचल और अन्नु ने कहा, “गायत्री को न्याय दो। छात्राओं पर इस तरह का अत्याचार निंदनीय है। अगर ऐसी घटनाएं नहीं रुकतीं, तो हम सभी छात्राएं रोड पर उतरकर आंदोलन करेंगे।” मौके पर साधना, रेनू, नेहा, पायल, रवीना, पूजा, नीरू, साधना, पुष्पांजलि, अर्चना, निक्की सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। छात्राओं ने न्याय की मांग और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जोरदार अपील की। इस मार्च ने समाज में बढ़ते […]

Noimg

नवगछिया में महिला ने पड़ोसी पर गलत नीयत और हत्या की धमकी का लगाया आरोप || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। महिला थाना में नीतू देवी ने अपने ही गांव के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पीड़िता नीतू देवी, पति अवधेश कुमार, ग्राम शिव मंदिर टोला परबत्ता, थाना इस्माइलपुर, जिला भागलपुर की रहने वाली हैं और वर्तमान में अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। उनके पति रोजगार के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। महिला ने आवेदन में बताया कि पति की अनुपस्थिति में गांव में ही रह रहे लूरी कुमार, पिता स्वर्गीय गणेश मंडल, निवासी कनकी टोला साहू परबत्ता, थाना परबत्ता, जिला भागलपुर, उनके पास गलत नीयत से आता है और गलत हरकत करने का प्रयास करता है। विरोध करने पर आरोपी उन्हें घर से जबरदस्ती उठा लेने की […]

Noimg

नवगछिया में दिनदहाड़े 65 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक एनएच 31 के समीप दोपहर करीब 1:30 बजे मुढ़ी मिल के पास चलती टोटो से एक शिक्षक से 65 हजार रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, टोटो मकंदपुर चौक से सैदपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार पर दो बदमाशों ने शिक्षक के गोद में रखा रुपये से भरा थैला झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद टोटो में सवार लोग सहम गए, जबकि शिक्षक बदहवास हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लुटेरे […]

Noimg

13 दिन, 2 छात्राएं और कई सवाल: CCTV में दिखीं सोनाक्षी–जिया, फिर स्कूल से कैसे हुईं गायब? || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र से एक रहस्यमय मामला सामने आया है जिसने दो परिवारों की नींद उड़ा दी है। सरयू देवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्राएं सोनाक्षी और जिया बीते 13 दिनों से लापता हैं। अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं, परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। मां की आंखें रास्ता देखते-देखते थक चुकी हैं और घर में हर पल अनहोनी की आशंका सता रही है। जांच में एक नया मोड़ आया है। पुलिस को स्कूल के पास का CCTV फुटेज मिला है जिसमें सोनाक्षी और जिया स्कूल के अंदर प्रवेश करती दिखाई दे रही हैं। लेकिन छुट्टी के बाद दोनों छात्राएं स्कूल से बाहर कहीं […]

Noimg

भागलपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, चाय दुकानदार सुमित कुमार घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों का आतंक देखने को मिला है। मोक्षदा हाई स्कूल के पास स्थित एक चाय दुकान पर बैठे दुकानदार सुमित कुमार को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली सुमित के सिर और हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुमित कुमार अपनी चाय दुकान पर बैठकर ग्राहकों को चाय पिला रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। फायरिंग इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय दुकानदार दुर्गानंद दास ने बताया कि गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही जोगसर […]

Noimg

नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भागलपुर में कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण देखकर मनाया जश्न || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण पटना के साथ-साथ भागलपुर में भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शपथ समारोह का लाइव प्रसारण देखा। शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को ऐतिहासिक क्षण बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “भाजपा जिंदाबाद” और “नितिन नवीन जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार शाह ने कहा कि देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी ने एक युवा नेता को […]

Noimg

महर्षि मेही आश्रम में दो दिवसीय पंचायत संतमत सत्संग का 13वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत गोसाईंदासपुर पंचायत के मथुरापुर स्थित महर्षि मेही आश्रम में दो दिवसीय पंचायत संतमत सत्संग के 13वें वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। अधिवेशन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक भजन, स्तुति, विनती, सद्ग्रंथ पाठ एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। संतों ने अपने प्रवचनों में महर्षि मेही के संदेशों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। आयोजक कबीर पासवान ने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका सदुपयोग करना चाहिए। मृत्यु सबसे बड़ा सत्य है, फिर भी मनुष्य उससे बचना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सद्कर्म करते हुए सात्विक जीवन जीना चाहिए, जिससे अच्छे संस्कारों की प्राप्ति होती है। उन्होंने यह […]

Noimg

नितिन नवीन को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर अश्विनी कुमार चौबे ने दी बधाई || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कर्मठ, युवा एवं ऊर्जावान नेता नितिन नवीन की नियुक्ति पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री चौबे ने कहा कि अब तक के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन नवभारत के निर्माण में युवा शक्ति को निर्णायक भूमिका देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा, नई सोच और नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने बिहार के एक सपूत को यह गौरवशाली संगठनात्मक दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट […]

Noimg

सबौर महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न || GS NEWS

सबौरChanchal Jha0

भागलपुर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सबौर महाविद्यालय, सबौर में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 (महिला एवं पुरुष वर्ग) का समापन समारोह आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टीएनबी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपो महतो, सबौर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नाज प्रवीण, टीएनबी महाविद्यालय एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. राजीव सिंह, वर्सर डॉ. राकेश रंजन एवं क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रो. डॉ. दीपो महतो ने कहा कि शिक्षक वही होता है जो बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे। कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ाना ही सच्चे शिक्षक की पहचान है। उन्होंने प्रतियोगिता में […]

Noimg

भागलपुर के जीआई टैग्ड उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के समीक्षा भवन में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिले के जीआई टैग्ड उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कतरनी चावल, जर्दालू आम, तसर सिल्क एवं मंजूषा पेंटिंग से जुड़े किसान, बुनकर, व्यापारी, मंजूषा कलाकार एवं संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान इन उत्पादों के उत्पादन, गुणवत्ता, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और विपणन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर जिले को यह एक बड़ी उपलब्धि मिली है कि उसके चार प्रमुख उत्पादों — कतरनी चावल, जर्दालू आम, तसर सिल्क और मंजूषा पेंटिंग — को जीआई टैग प्राप्त […]