0
(0)

भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों का आतंक देखने को मिला है। मोक्षदा हाई स्कूल के पास स्थित एक चाय दुकान पर बैठे दुकानदार सुमित कुमार को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली सुमित के सिर और हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुमित कुमार अपनी चाय दुकान पर बैठकर ग्राहकों को चाय पिला रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। फायरिंग इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय दुकानदार दुर्गानंद दास ने बताया कि गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही जोगसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घायल सुमित कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: