Month: January 2026

लायन्स क्लब नवगछिया टाउन की पहल, 40 कंबल और जरूरत की वस्तुएं गरीबों व बच्चों में वितरित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। शुक्रवार को लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से भगवती स्थान, बिसाई टोला, राजेन्द्र कॉलोनी, नवगछिया में माता स्वर्गीय शारदा देवी और पिता स्वर्गीय सीताराम अग्रवाल की स्मृति में सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र लायन कमलेश कुमार अग्रवाल एवं लायन्स क्लब के साथियों ने 40 कंबल, मोजा, सलवार-सूट और बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राम शरण कुमार थे। सम्मानित अतिथि के रूप में एलआइसी डीओ रामोतार और संयोजक सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश पासवान तथा मशुदन पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की और संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने किया। इस सेवा कार्य में लायन पवन कुमार सर्राफ, […]

छात्रा ने बाथरूम में रखा एसीड पिया, गंभीर रूप से जख्मी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जब उसने बाथरूम में रखा एसीड पी लिया। यह घटना उस समय सामने आई जब परिजनों ने छात्रा की अचानक बिगड़ती हालत देखी। परिजनों ने छात्रा को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया। छात्रा के माता-पिता अन्य राज्य में रहते हैं, इसलिए वह अपने दादा-दादी के साथ रहती है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा है। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है और आवश्यक इलाज एवं निगरानी जारी है। पुलिस और परिवार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट की जा सके। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया पुलिस जिला में ढोलबज्जा थाना क्षेत्र एक बार फिर विवादों में || GS NEWS

ढोलबज्जाChanchal Jha0

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। अभी हाल ही में हुए मामलों का मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में पुलिस और आम नागरिक के बीच टकराव साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा रहा है कि किसी मामले को लेकर पुलिस की गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों और एक कार सवार व्यक्ति के बीच पहले तीखी बहस होती है। यह बहस कुछ ही पलों में बढ़कर हाथापाई में तब्दील हो जाती है। मौके पर मौजूद लोग दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहता […]

Noimg

व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के मामले में ढोलबज्जा थानाध्यक्ष निलंबित, सुरक्षा बढ़ाई || GS NEWS

ढोलबज्जाChanchal Jha0

नवगछिया। व्यवसायियों से रंगदारी की मांग करने के मामले में ढोलबज्जा थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर लाइन हाजीर कर दिया गया है। नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचित नहीं किया, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। उनके स्थान पर निशांत कुमार को ढोलबज्जा थानाध्यक्ष बनाया गया है, जो पहले कदवा थाना में तैनात थे। व्यवसायियों की सुरक्षा को देखते हुए ढोलबज्जा बाजार में पुलिस पिकेट भी लगाया गया है और पुलिस पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाई गई है। रंगदारी की मांग करने वाले आरोपित का चेहरा मास्क और हुडी में था, जिसे सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया। बाइक पर […]

Noimg

05 लीटर देशी शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । 15 जनवरी 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बिहपुर थाना टीम द्वारा छापामारी कर छोटू सिंह एवं मनीष सिंह के घर से कुल- 05 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। साथ ही अवैध शराब की खरीद-बिक्री के आरोप में शराब तस्कर बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी छोटू सिंह, मनीष सिंह उर्फ मंचा दोनों पिता स्व कोको सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 11/26, 15 जनवरी 2026 धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त छोटु सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। इसपर बिहपुर थाना, खगरिया रेल थाना में आधा दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज है। Chanchal […]

खरीक थानांतर्गत नशे की हालत में मारपीट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर । 15 जनवरी 2026 को वादी शंकर मंडल द्वारा खरीक थाना को सूचना दी गई कि दिलखुश पासवान से बकाया राशी मांगने पर उनके द्वारा नशे की हालत में वादी के पास घर आकर गाली-गलौज एवं मारपीट की जा रही है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ख़रीक थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी दिलखुश पासवान पिता सदानंद पासवान को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 16/26, धारा- 126 (2)/115(2)/352/351(2)(3) बीएनएस एवं 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha

Noimg

एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में प्रगति के लिए द्वितीय चरण का मिशन मोड कैंप 17 से 21 जनवरी 2026 तक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। मुख्य सचिव, बिहार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि राज्य में एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में चलाया जा रहा है। इस योजना के पहले चरण का कैंप 6 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया था। अब द्वितीय चरण का कैंप 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 17, 18, 19, 20 एवं 21 जनवरी को विशेष कैंप का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाना और किसानों को फार्मर आईडी प्रदान करना है। किसान इस कार्य के लिए सीएससी या स्वयं के माध्यम से बिहार फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल (https://bhfr.agristack.gov.in/farmer-registry-bh/#/) का उपयोग कर अपना फार्मर आईडी तैयार कर सकते हैं। […]

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । खगरिया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पनदेही उधेला निवासी गौरी साह पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया। वादी ने आवेदन दिया था कि 27 जून 2025 को आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में बिहपुर थाना में कांड संख्या 166/26, दिनांक 29 जून 2025 के तहत धारा 65(ए) बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अनुसंधान के बाद पुलिस ने 15 जनवरी 2026 को आरोपी गौरी साह, पुत्र फुदो साह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी […]

Noimg

गोपालपुर में प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने की। इस अवसर पर प्रखंड में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बीडीओ निशांत कुमार, सीओ रोशन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आयुष कुमार, उप प्रमुख बाबू मणि यादव उर्फ कमांडो यादव, प्रमुख प्रतिनिधि निकेत बिहारी सहित कई अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद थे। पीएचईडी विभाग द्वारा नल जल योजना से संबंधित जानकारी दी गई और बताया गया कि अलग-अलग पंचायतों से पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। बैठक में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता आलोक कुमार झा, मुखिया प्रतिनिधि अजय चौधरी, विजय सिंह, अमर यादव, मुखिया नगीना […]