5
(1)

नवगछिया। शुक्रवार को लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से भगवती स्थान, बिसाई टोला, राजेन्द्र कॉलोनी, नवगछिया में माता स्वर्गीय शारदा देवी और पिता स्वर्गीय सीताराम अग्रवाल की स्मृति में सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र लायन कमलेश कुमार अग्रवाल एवं लायन्स क्लब के साथियों ने 40 कंबल, मोजा, सलवार-सूट और बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राम शरण कुमार थे। सम्मानित अतिथि के रूप में एलआइसी डीओ रामोतार और संयोजक सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश पासवान तथा मशुदन पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की और संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने किया।

इस सेवा कार्य में लायन पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रुंगटा, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, डॉ मुकेश कुमार, भगवती पनसारी, अभय प्रकाश मुनका, नरेश केडिया, डॉ अनंत विक्रम, सच्चिदानंद सिंह, राजेन्द्र ठाकुर, दिनेश पंडित, केशव पंसारी सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और गरीबों तथा बच्चों की मदद करने के लिए क्लब के योगदान को प्रेरणादायक बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: