Month: January 2026

Noimg

बबरगंज क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राएं लापता, पुराने अपहरण मामले से जुड़ रही आशंकाएं || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित सरयू देवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राएं बीते सात दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार दोनों छात्राएं घर से एडमिट कार्ड लाने के लिए स्कूल गई थीं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता छात्राओं के परिजनों ने इस संबंध में बबरगंज थाना में लिखित आवेदन दिया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और छात्राओं के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। इसी बीच मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब इसी स्कूल की एक अन्य छात्रा ने अपने […]

Noimg

भागलपुर जिला सुन्नी वक्फ बोर्ड गठन पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का कड़ा विरोध || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिला सुन्नी वक्फ बोर्ड के हालिया गठन को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कड़ा ऐतराज जताया है। गुरुवार को महानगर जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि वक्फ जैसी संवेदनशील संस्था में जानबूझकर राजद–कांग्रेस समर्थकों और जदयू विरोधी तत्वों को शामिल कर राजनीतिक कब्जा जमाने की कोशिश की गई है। जदयू अल्पसंख्यक नेताओं ने कहा कि यह गठन नियमों की अनदेखी और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का परिणाम है। वर्षों से पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे अल्पसंख्यक नेताओं को बाहर रखकर चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को जिम्मेदारी देना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश महासचिव महबूब आलम ने कहा कि वक्फ बोर्ड का […]

Noimg

गुवारीडीह पुरातात्विक टीले के पास कोसी नदी का कटाव तेज || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र ने किसानों संग मौके पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा भागलपुर । भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर पंचायत स्थित गुवारीडीह पुरातात्विक टीले के समीप कोसी नदी द्वारा खेतों का कटाव तेजी से हो रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार को बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र किसानों के साथ गुवारीडीह पहुंचे और स्थल निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। विधायक इं. शैलेंद्र ने कहा कि यह क्षेत्र हर वर्ष मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने पर किसानों की उपजाऊ भूमि के कटाव के गंभीर खतरे में आ जाता है, जिससे कोसी तटबंध की सुरक्षा पर भी संकट उत्पन्न हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून से पहले ही इसका स्थायी समाधान करना, […]

Noimg

ई-केवाईसी एवं किसान पंजीकरण में तेजी को लेकर समीक्षा बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

सभी पंचायत प्रभारी 17, 18 और 19 जनवरी को वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर शेष कार्य पूर्ण करें : डीएम भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में ई-केवाईसी एवं एफआर (किसान पंजीकरण) कार्यों में तेजी लाने को लेकर दो पाली में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत प्रभारी शामिल हुए। प्रथम पाली में नवगछिया एवं कहलगांव अनुमंडल के पदाधिकारियों के साथ तथा द्वितीय पाली में भागलपुर सदर अनुमंडल के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रखंडवार ई-केवाईसी एवं किसान पंजीकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि ई-केवाईसी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि […]

Noimg

जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026 आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के राजकीय बालिका इंटर स्कूल परिसर में गुरुवार को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026 का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर द्वारा जिलाधिकारी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह के बाद जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने कौशल को निरंतर विकसित करें, ताकि वे बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें […]

Noimg

पांच आकांक्षी प्रखंडों की प्रगति पर नीति आयोग की समीक्षा बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को जिला के पांच आकांक्षी प्रखंडों जगदीशपुर, पीरपैंती, सबौर, सन्हौला एवं सुल्तानगंज की प्रगति की समीक्षा एवं अवलोकन को लेकर नीति आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के वित्त विभाग के प्रतिनिधि एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी (सीपीओ) प्रवीण रंजन ने की। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पौधा भेंट कर सीपीओ का स्वागत किया। जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्ष 2023 से अब तक सभी प्रखंडों में 40 प्रगति सूचकों पर हुई उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित इन 40 सूचकों के आधार पर आकांक्षी प्रखंडों को सामान्य प्रखंड की श्रेणी में लाया […]

Noimg

गर्म पानी गिरने से मासूम बच्ची झुलसी, मां के हाथ से छूटा गर्म पानी से भरा लोहिया – GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथचक गांव में एक दर्दनाक घरेलू हादसे में 4 वर्षीय जूही कुमारी पिता – नवीन यादव गर्म पानी से गंभीर रूप से झुलस गई। जूही अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। यह हादसा उस समय हुआ जब उसकी मां गर्म पानी लेकर आ रही थीं और अचानक जूही पास आकर उनसे लिपट गई, जिससे उनके हाथ से गर्म पानी (लोहिया)  का बर्तन छूट गया और उबलता पानी जूही के शरीर पर गिर गया। इस हादसे में जूही के सिर से लेकर पैर तक शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं। घटना के बाद परिजनों ने पहले घरेलू उपचार किया, लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती देख तुरंत उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया […]

Noimg

गोपालपुर धरहरा 14 नंबर सड़क पर भीषण सड़क हादसा, तीन घायल, एक की हालत गंभीर || GS NEWS

गोपालपुरChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा 14 नंबर सड़क पर बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 1. चंदन कुमार पिता – सीताराम भगत, 2. मो. बिगरु पिता – मो० इस्लाम 3. मो. करकु पिता – मुस्तकीन के रूप में हुई है। तीनों पंचगछिया के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में चंदन कुमार की स्थिति सबसे अधिक गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया है। वहीं, अन्य दोनों घायल मो. बिगरु और मो. करकु का इलाज […]

Noimg

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की बॉल बैडमिंटन टीम का ऑल इंडिया टूर्नामेंट में विजय अभियान शुरू || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की बॉल बैडमिंटन टीम ने ऑल इंडिया बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले लीग मुकाबले में बागालकोट यूनिवर्सिटी, कर्नाटक की टीम को 35-17 और 35-29 के अंतर से हराते हुए अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया। विश्वविद्यालय की ओर से सूरज कुमार, अंकित शर्मा, बिट्टू कुमार, सायन दास, मन्नू कुमार और अभिषेक राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उनकी कुशल रणनीति और सामूहिक समन्वय ने टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई। टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुलपति, अध्यक्ष, छात्र कल्याण विभाग, कुलसचिव, स्पोर्ट काउंसिल के सचिव डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, डॉ. राजीव कुमार यादव, खेल सचिव ज्ञानदेव कुमार और […]

Noimg

नवगछिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । मदरौनी चौक पर नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा-आधारित संगठन है, जिसमें कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी निष्ठा, समर्पण और सेवा-भाव के बल पर ही भाजपा जन-जन तक पहुँचती है और समाज के विभिन्न वर्गों तक अपने संदेश और कल्याणकारी कार्यक्रमों को पहुंचा पाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी सेवा-संकल्प के साथ लगातार जनता की भलाई के लिए काम करें। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाज के जरूरतमंदों में कंबल वितरित […]