



नवगछिया । इस्माइलपुर थाना टीम द्वारा गुप्त सूचना पर छापामारी कर ग्राम झल्लुदास टोला से कुल 25 लीटर देशी शराब के साथ रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झल्लूदास टोला निवासी अजय कुमार पिता नंदकिशोर मंडल एवं 01 महिला को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इस्माइलपुर थाना कांड संख़्या 111/25, धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।













