



नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को अवैध शराब के सेवन, निर्माण, ब्रिकी व भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों / माफियों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु सर्च अभियान में कुल 27 लीटर विदेशी शराब एवं 02 लीटर देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम गोपालपुर थाना टीम द्वारा वाहन जॉच के दौरान 18 लीटर विदेशी शराब के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 213/2025, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियूक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैद्पुर निवासी सुमित कुमार पिता अशोक कुमार और रविशंकर कुमार पिता सुमन मिश्रा तथा ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा दियारा निवासी निरंजन शर्मा पिता झुरी शर्मा बताया गया।

नवगछिया के खरीक थाना टीम द्वारा वाहन जाँच के दौरान 09 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जप्त किया गया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 214/2025, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
नवगछिया के ढोलबज्जा थाना टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 02 लीटर देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियूक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी सुमित कुमार पिता अशोक कुमार के विरुद्ध ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 59/2025, धारा 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।













