



नवगछिया । 22 सितंबर 2025 गोपालपुर थाना को गुप्त सूचना मिली की इस्माईलपुर तीनटंगा करारी गंगा रिंग बांध ठोकर नंबर- 08 के पास अवैध रूप से शराब निर्माण की जा रही है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपालपुर थाना टीम द्वारा छापामारी के क्रम में कुल- 30 लीटर निर्मित देशी शराब, 500 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब एवं शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। बरामद अर्द्धनिर्मित शराब घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 293/25, धारा- 30 (ए)/30 (डी) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत दर्ज किया गया।













