



नवगछिया । 30 जून 2024 को वादी अमीत कुमार के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 28 जून 2024 को इनका पुत्र आशुतोष कुमार शाम से कहीं गायब हो गया। इन्हें अशंका है कि गुरूदेव शर्मा एवं अन्य के द्वारा शादी के नियत से इनके पुत्र का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में भावानीपुर थाना कांड संख्या- 94/24, 30 जुन 2024 धारा- 363/365/368 भादवी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में मंगलवार को अपहृत को बरामद किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।














