5
(1)

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री व भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करो एवं माफियों के विरूद्ध लगातार चलाई जा रही अभियान के क्रम में शनिवार को वाहन जांच के क्रम में भवानीपुर थाना टीम द्वारा महवागढ़ आशाटोल से एक पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर -बीआर 10 जिए- 1956 में लोड विभिन्न कंपनी का कुल 300.12 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या- 149/25, धारा- 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत वाहन स्वामी एवं अज्ञात चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बिहपुर थाना एवं डीआईयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रोड नंबर 14 बिहपुर के पास से टोटो रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर- 10 पिए -1295 के तहखाने से डेनिस क्लासिक व्हिस्की ब्रांड की 213 बोतल में कुल 100.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही उक्त वाहन को जप्त करते हुए वाहन चालक सनोखर थाना क्षेत्र के छोटी नापी निवासी सुमन कुमार पिता रामरूप हरिजन को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना में सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: