



घटना नवगछिया थाना क्षेत्र का, पुलीस ने त्वरित कार्रवाई कर बेगूसराय से पिकअप सहित अपराधी को किया गिरप्तार
नवगछिया : नवगछिया थानान्तर्गत के मुसहरी पट्टी से बीते वुधवार को महिंद्रा पिकअप मालवाहक की चोरी वाहन मालिक के घर से कर ली गई थी। घटना वुधवार की अहले सुबह की है। सुबह जब वाहन मालिक जगा तो तो देखा कि तो देखा कि उनकी गाड़ी गायब है जिसकी सूचना वाहन मालिक के द्वारा तुरंत हीं नवगछिया पुलीस की दी गई। पुलीस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर। थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कर्रवाई करते हुए महज घटना के 06 घंटे के अंदर चोरी गई पिकअप वाहन लेकर भाग रहे अपराधी इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव निवासी सियाराम मंडल के पुत्र पप्पू मंडल को बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया गया एवं चोरी की गई वाहन को भी मौके से बरामद किया गया। इस घटना के विरुद्ध नवगछिया थाना कांड संख्या-53/24, धारा-379 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।













