



नवगछिया । राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय, बिहपुर में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने की जबकि संचालन प्रधान महासचिव संजय मंडल ने किया। बैठक में राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने जानकारी दी कि आगामी 7 अगस्त को बिहपुर में अतिपिछड़ा सम्मेलन सह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल भाग लेंगे।
इस अवसर पर राजद प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव को राष्ट्रीय समिति में शामिल किए जाने पर नवगछिया जिला के राजद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उन्हें बधाई दी और इस उपलब्धि को पार्टी के लिए गौरवपूर्ण बताया।

बैठक में भागलपुर जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई मतदाता पुनर्निरीक्षण सूची पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया और इसे लेकर आगे की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रवक्ता कपिलदेव मंडल, प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह यादव, युवा जिलाध्यक्ष अमन आनंद, महासचिव महमूद गजनवी, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम, पंचायत अध्यक्ष विद्यानंद पासवान, किशोर मंडल, मनोज यादव, मोहम्मद रियाज अंसारी, मनोज साह, मणीलाल पासवान, विनोद सिंह निषाद, विजय पंडित सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।













