



नवगछिया । 18 अगस्त 2025 को व्यवहार न्यायालय नवगछिया परिसर से एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से पांच जिंदा कारतूस बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 259/25, धारा- 25 (1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत चार नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में शनिवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी चंदन कुमार पिता शिकारी मंडल को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।













