5
(1)

भागलपुर ।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के साथ-साथ मतदान प्रतिशत में वृद्धि के उद्देश्य से सन्हौला प्रखंड के विभिन्न गांवों में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ रैली में शामिल हुईं और ‘‘वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है’’ तथा ‘‘पहले मतदान, फिर जलपान’’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली के माध्यम से दीदियों ने ग्रामीणों को 11 नवंबर को निश्चित रूप से मतदान करने की अपील की।

जीविका दीदियों ने गांव-गांव और घर-घर जाकर मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क किया। उन्होंने उन्हें मतदान की तिथि, मतदान केंद्र तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही लोगों को यह भी समझाया कि चुनाव पांच वर्षों में एक बार आता है, इसलिए अपने योग्य प्रतिनिधि को चुनने का यह अवसर किसी भी कीमत पर नहीं गंवाना चाहिए।

दीदियों ने कहा कि ‘‘आपका एक वोट बिहार की दिशा और दशा बदल सकता है।’’ इस अवसर पर जीविका दीदियों ने 11 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया और अपने परिवार, पड़ोस तथा समाज के सभी योग्य मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने की शपथ भी ली।

इस रैली के माध्यम से पूरे क्षेत्र में मतदान को लेकर उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: