5
(1)

नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 दिसंबर 2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर को बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरीपुर में एक व्यक्ति हथियार दिखाकर स्थानीय लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बिहपुर थाना की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मौके से साजन चौधरी, पिता मनोज चौधरी, निवासी ग्राम गौरीपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस तथा एक लोहे का चाकू बरामद किया गया।

इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 297/25, दिनांक 25 दिसंबर 2025 के तहत धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त साजन चौधरी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में बिहपुर थाना कांड संख्या 285/23 दर्ज है, जिसमें धारा 448, 323, 504, 307 भारतीय दंड संहिता तथा 25 (1-बी) ए/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: