5
(1)

घटनास्थल पर मौत

मृतक मजदूरी करके साइकिल से लौट रहा था घर

विक्रमशीला पहुंच पथ परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया के समीप हुआ हादसे का शिकार

नवगछिया । विक्रमशीला पहुंच पथ, परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गरैया के समीप सोमवार की रात्री करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया।घटनास्थल पर ही साइकिल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी लालू मंडल पिता रामवरण मंडल उम्र 36 वर्ष के रुप में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 एवं परबत्ता थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

मृतक के बड़े भाई मनोज मंडल ने बताया कि मृतक लालू खेतीबाड़ी के अलावा राजमिस्त्री का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के दिन वह नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी से काम करके साइकिल से रात्री करीब 9:30 बजे अपने घर लौट रहा था। तभी विक्रमशीला पहुंच पथ, परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया के समीप अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के दोनो तरफ खेत है। लालू को धक्का मारने वाले वाहन को किसी ने नही देखा है। डायल 112 के द्वारा घरवालों को हादसे की सूचना दी गई।

जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी, वृद्ध माता-पिता समेत घरवाले रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे और शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक लालू दो भाई में छोटा व विवाहित था। पति की मौत से पत्नी बदहवास हैं। वह सुदबुध खो चुकी है। परबत्ता थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परीजन को सौंप दिया गया। मृतक के पिता रामवरण मंडल के द्वारा अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध यातायात थाना नवगछिया में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: