5
(2)

भागलपुर। जिले के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ गंगा घाट पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गंगा स्नान के दौरान एक 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवनंदनपुर निवासी समरजीत कुमार के रूप में हुई है, जो मैट्रिक का छात्र था। उसके पिता का नाम राज कुमार यादव बताया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समरजीत अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए अजगैबीनाथ घाट पहुंचा था। स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां-बाप की चीख-पुकार से घाट का माहौल शोकाकुल हो गया। आसपास मौजूद श्रद्धालु भी गम में डूबे नजर आए।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि सावन माह में लाखों श्रद्धालु अजगैबीनाथ घाट पर गंगा स्नान और पूजा-पाठ के लिए उमड़ते हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की जरूरत है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: