5
(1)

भागलपुर जिले के रजौन से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नवीं कक्षा की छात्रा श्रेया रोज की तरह साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी बधाई पेट्रोल टंकी के पास एक बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रेया गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में रजौन प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई। परिवार वालों का कहना है कि सुई देने के बाद श्रेया की तबीयत और बिगड़ने लगी, उसे तेज पेट दर्द हुआ और बाद में चौहान स्कूल के पास तड़पते हुए उसकी मौत हो गई।

इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। श्रेया अपने माता-पिता की तीन बेटियों में सबसे बड़ी थी और पढ़ाई में होनहार थी। उसके पिता राजकुमार मंडल राजमिस्त्री का काम करते हैं और परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है।

घटना की जानकारी मिलते ही रजौन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, परिजन अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और आमजन में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: