0
(0)

भागलपुर : 14 से 17 जनवरी तक तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित भरथिदासन विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) की पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के खेल सचिव संजय जसवाल ने दी।

घोषित टीम में सायन दास को कप्तान तथा बिट्टू कुमार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम के अन्य खिलाड़ी सूरज कुमार, मन्नू कुमार, कुणाल कुमार, आदित्य राज, सुदर्शन कुमार, पुष्कर कुमार, अंकित कुमार शर्मा और अभिषेक राज शामिल हैं। टीम के कोच के रूप में बिहपुर निवासी अभिनाश कुमार शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि टीम मैनेजर अभिमन्यु प्रसाद सिंह होंगे।

खेल सचिव संजय जसवाल ने बताया कि टीम ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए लगातार अभ्यास किया है और खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साह है। विश्वविद्यालय प्रबंधन को टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

टीम की घोषणा के बाद तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति विमलेंदु शेखर झा सहित शशि रश्मी, संजय यादव, विपिन प्रसाद मंडल, दिव्य प्रियदर्शी, राजीव प्रसाद यादव, राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार तथा राहुल कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय की टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेगी।

टीम अब तमिलनाडु के लिए रवाना हो चुकी है, जहां देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। विश्वविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: