5
(1)

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हरनाचक एनएच 31 मकंदपुर चौक, नवगछिया स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपालपुर विधानसभा के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडक, विद्यालय की निर्देशिका आशा सिंह, प्राचार्य अमरेंद्र सिंह मुन्ना , उप प्राचार्य सौरव सुमन व अन्य नें दीप प्रज्वलन के साथ भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कई गणमान्य अतिथि की उपस्थिति रही, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उनकी प्रतिभा को मंच मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रैंड फिनाले के अंतर्गत फाइनल क्विज प्रतियोगिता एवं हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने ज्ञान, बौद्धिक क्षमता और साहित्यिक अभिव्यक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि यही बच्चे देश और समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माणकर्ता हैं।

विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से भी प्रसारित किया गया, जिससे अभिभावकों एवं क्षेत्र के लोगों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन की सफलता में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सराहनीय भूमिका रही। उपस्थित लोगों ने अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए ऐसे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: