5
(1)

नवगछिया :
“एक मंच – एक लक्ष्य, स्वस्थ युवा – सशक्त राष्ट्र” के संकल्प के साथ मारवाड़ी युवा मंच, शाखा नवगछिया द्वारा, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से, जरूरतमंद और दिव्यांग भाइयों-बहनों के जीवन में नई रोशनी लाने हेतु एक भव्य निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह शिविर 18 और 19 अगस्त 2025 को मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया में आयोजित होगा, जिसमें योग्य लाभार्थियों को हाथ, पैर, कैलिपर्स एवं बैसाखी निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2025 रखी गई है। पंजीकरण हेतु निम्न केंद्रों पर संपर्क करें:

नेशनल मेडिकल हॉल – 9122535046

मेडिसीन सेंटर – 7858863941

बिहार मेडिको – 7903146991

अनिवार्य सूचना: पंजीकरण के समय लाभार्थी को आधार कार्ड की ज़ेरॉक्स कॉपी एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।

आयोजन टीम:

अध्यक्ष: चेतन मुनका (9973566099)

सचिव: दीपक मांवडिया (9931343437)

कोषाध्यक्ष: आदित्य सर्राफ (9546182271)

संयोजक: सौरव नारनोली (7903146991)

सह संयोजक: ओमप्रकाश यादुका (7827279465)
आयुष खेमका(9693064612)

यह शिविर न केवल अंग प्रत्यारोपण की सेवा देगा, बल्कि अनेक परिवारों के लिए नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। मारवाड़ी युवा मंच का यह कदम समाज सेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जो साबित करता है कि सच्ची सेवा वही है जो बिना किसी भेदभाव के, मानवता के लिए की जाए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: