November 17, 2025
पीरपैंती जंक्शन पर मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, दो घंटे तक बाधित रहा रेल संचालन ||GS NEWS
पीरपैंतीभागलपुरDESK2025भागलपुर के पीरपैंती रेलवे स्टेशन से मात्र 50 मीटर की दूरी पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब प्लेटफॉर्म संख्या 2 से मालगोदाम की ओर जा रही गिट्टी लदी मालगाड़ी की एक बोगी के दो पहिए अचानक पटरी से उतर गए। घटना होते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे को दी, जिसके बाद तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी मिर्जा चौकी से निकलकर कहलगांव की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन ओवरब्रिज के समीप पहुंची, एक बोगी का पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए रेल संचालन बाधित रहा […]