5
(1)

मगध ने सारण को 7 विकेट से हराया

भागलपुर । खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में 17 नवंबर से नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय अंडर–19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिला पदाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उप-विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, निदेशक डीआरडीए दुर्गा शंकर, वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे और दीप प्रज्वलन में सहभागी बने।

उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया तथा सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह में आए अतिथियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ, पौधा एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।
कार्यक्रम में किलकारी एवं बाल भवन भागलपुर के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

उप-विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कभी न कभी हर व्यक्ति खिलाड़ी रहा है और आज सरकार खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध करा रही है। अपर समाहर्ता दिनेश राम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयशंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी, शारीरिक शिक्षक नीरज राय, नवीन भूषण, आलोक कुमार, संजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार, देवीशंकर, वरुण गंगोत्री, जयंतो राज, चंद्रभूषण कुमार, राकेश कुमार, जिला खेल कार्यालय के प्रधान लिपिक सतीश चंद्र, लिपिक मृणाल किशोर, कार्यपालक सहायक मो. अमीर खान, गृह रक्षक सुनील कुमार एवं सुनील कुमार शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

पहला मुकाबला : सारण बनाम मगध
सोमवार को पहले मैच में सारण और मगध के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर मगध ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सारण की टीम 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रन ही बना सकी। सारण की ओर से चंदन कुमार ने 37 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली, जबकि मंजीत कुमार ने 11 गेंदों पर 18 रन जोड़े।

मगध की ओर से प्रिंस आर्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। निशांत कुमार ने 23 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि आयुष और सोनल ने 1–1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते मगध की दमदार बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करते हुए मगध की टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया।
मगध के अभिषेक राज ने 38 रन और आयुष कुमार ने 27 रन की तेजतर्रार पारी खेली। सारण की ओर से शुभम पांडे ने 2 विकेट लिए।

मैच में निर्णायक की भूमिका सुनील सिंह (पटना) और अभय कुमार (भागलपुर) ने निभाई। स्कोरर की भूमिका में अंकित कुमार और अमृत राज रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 16 तकनीकी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें राजेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, विकास कुमार, नवीन भूषण शर्मा, आशुतोष कुमार आदि शामिल हैं।

मंगलवार के मुकाबले
मंगलवार को पूर्वाह्न 8 बजे से मगध बनाम कोसी तथा दोपहर 12 बजे से सारण बनाम तिरहुत प्रमंडल के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच 20–20 ओवर के प्रारूप में आयोजित किए जा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: