November 10, 2025
भागलपुर में बने सात पीडब्ल्यूडी प्रबंधित मतदान केंद्र, सभी कर्मी होंगे दिव्यांग ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए भागलपुर जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिले में समावेशी मतदान व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुल सात पीडब्ल्यूडी (दिव्यांगजन) प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों की विशेषता यह है कि यहां कार्यरत सभी कर्मी—मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी, दंडाधिकारी और सहायक कर्मी—सभी दिव्यांगजन होंगे। प्रशासन का कहना है कि इन विशेष मतदान केंद्रों का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, इन केंद्रों के माध्यम से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि दिव्यांगजन केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया […]