5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों की स्थिति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि सभी दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचें। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दल अपने केंद्रों पर पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ दल मार्ग में हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान दलों को ले जाने वाले सभी वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, जिससे उनकी वास्तविक स्थिति आईटी ट्रिपल-सी (IT-CCC) स्थित नियंत्रण कक्ष में लगातार मॉनिटर की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है और सीएपीएफ के जवानों की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

इस दौरान डीएम ने नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समय-समय पर मतदान दलों की स्थिति की अद्यतन जानकारी लेने का आदेश दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: