November 5, 2025
नवगछिया की बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कांस्य पदक ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया अनुमंडल की ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बिहार राज्य विद्यालय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा पटना में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में भागलपुर जिले की ओर से खेलते हुए निशा कुमारी, स्वाति कुमारी, सिंपल कुमारी, सपना कुमारी (सभी उच्च विद्यालय लत्तीपाकर, गोपालपुर) और अनन्या (वात्सल्य हाई स्कूल, नवगछिया) ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। पदक जीतने के बाद जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राम कुमार साहू, ताइक्वांडो जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, योगा संघ के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, कोच मोनी कुमारी, रवि […]