October 15, 2025
विधानसभा आम चुनाव 2025 : मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में लोगों को किया गया जागरूक भागलपुर। आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने किया। रैली में बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी, जीविका दीदियां, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका-सहायिका, मध्य विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तियां लेकर और नारे लगाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे जोरदार नारे लगाते हुए लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील की, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल […]