October 12, 2025
फतेहपुर पोखर टोला में पोखर में डूबने से युवक की मौत, ग्रामीणों की मदद से बरामद हुआ शव ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर देसरी पंचायत के फतेहपुर पोखर टोला में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें गांव के ही 25 वर्षीय युवक बिशु तांती की पोखर में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक बिशु तांती, पिता दुखन तांती, रविवार को किसी काम से पोखर के पास गए थे। इसी दौरान अचानक वे पोखर में डूब गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में पोखर के किनारे कपड़े मिलने पर आशंका जताई गई कि वे डूब गए हैं। ग्रामीणों ने तत्काल गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की और काफी मशक्कत के बाद बिशु तांती का शव पोखर से बाहर निकाला गया। […]