5
(1)

नवगछिया । 04 फरवरी 2025 को खरीक थानांतर्गत, भवनपुरा खरीक रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती पूजा विसर्जन के क्रम में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा के पश्चात् परिजनों द्वारा सुलझाने के दौरान द्वितीय पक्ष के द्वारा आजाद मंडल एवं इनके दोनों पुत्र को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया तथा गोलीबारी की गई थी। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 33/25, धारा-

190/126 (2)/115 (2)/109 बीएनएस एवं 27 आर्मस एक्ट दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम में शुक्रवार को कांड के प्राथमिकी अभियूक्त नयाटोला भवनपुरा निवासी शिवम कुमार पिता मनोज सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: