



नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काजी कोरैया स्थित वादी सुरेश चौधरी की पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा करने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2025 को बबलू दास और उसके भाइयों ने लाठी-डंडा एवं अन्य हथियार से लैस होकर लगभग 300 लोगों की भीड़ के साथ जमीन पर जबरन झोपड़ी बना ली और वादी का विरोध करने पर मारपीट करने की धमकी दी। इस संबंध में खरीक थाना में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी संख्या 268/25 में विभिन्न धाराओं के तहत 26 नामजद और लगभग 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।
इसी क्रम में 16 सितंबर 2025 को पुलिस ने तकनीकी एवं मानविय आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं –
- अशोक दास, पिता नेवी दास, साकिन छोटी केलेला, थाना खरीक, जिला भागलपुर।
- बाबूल दास, पिता योगेश दास, साकिन खेपपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर।
- अरविंद दास, पिता अचलेश्वर दास, साकिन पश्चिमी धरारी, थाना खरीक, जिला भागलपुर।
- अजय दास, पिता सुरेश दास, साकिन पश्चिमी धरारी, थाना खरीक, जिला भागलपुर।
- पप्पू कुमार दास, पिता जन्तरी दास, साकिन कानजी कोरिया, थाना खरीक, जिला भागलपुर।
पुलिस ने बताया कि उक्त सभी अभियुक्तों का पुराना विवाद रहा है और ये लोग रंगदारी मांगने के साथ गरीब लोगों से अवैध रूप से कब्जा कराने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान लोगों से पांच से दस हजार रुपए लेकर जमीन पर जबरन कब्जा कराया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।













