



नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का आरंभ समिति के संरक्षक निरंजन साह (बभनगामा) की माँ स्वर्गीय सावित्री देवी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को सम्मान और अनुशासन के साथ भोजन वितरित किया गया। लोगों ने सेवा और श्रद्धा भाव के साथ सब्जी और बुनिया का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी सेवाओं के माध्यम से समर्पण और अनुशासन का परिचय दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की शुरुआत मृतात्मा की शांति हेतु दो मिनट के मौन के साथ की गई।

भोजन वितरण में निरंजन साह एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों ने योगदान दिया। इसके अलावा, कार्यक्रम में गणिनाथ सेवा समिति के संरक्षक चन्द्रगुप्त साह, सचिव संदीप गुप्ता, डॉक्टर गोपाल भारती, कोषाध्यक्ष विवेकानंद कुमार, विशाल गुप्ता, मनोज साह, धर्मेंद्र कुमार, नीरज कुमार, शशि शेखर कुमार, शंकर साह, मुकेश कुमार, राकेश कुमार बजरंग, रूपेश कुमार, रंजीत कुमार साह, मिथुन महुआ, समाजसेवी शिक्षक सुबोध कुमार, मनोज कुमार साह, ड्रग्स एसोसियेशन के सचिव मृत्युंजय सिंह, पूजा कुमारी, साक्षी कुमारी, बेबी देवी, रूबी देवी, निशांत राज, शुभम् कुमार सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही।

सेवा समिति ने बताया कि जो भी समाजसेवी इस प्रकार के सेवा कार्यों में योगदान देना चाहते हैं, वे संस्था से संपर्क कर सहयोग कर सकते हैं। इस प्रकार के आयोजन न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत का साधन हैं, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया की यह पहल क्षेत्र में सामाजिक सराहना का विषय बनी है।















