



भागलपुर में मौसम के अचानक बदलते मिजाज का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। खासकर छोटे बच्चों में बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। भागलपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
सिर्फ भागलपुर ही नहीं, बल्कि बांका और मुंगेर जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों में बुखार, खांसी-जुकाम, डायरिया और त्वचा से संबंधित बीमारियां अधिक पाई जा रही हैं। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव और वातावरण में बढ़ती नमी इन बीमारियों की प्रमुख वजह बताई जा रही है।
अस्पताल प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।














