5
(1)

नारायणपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिल्प प्रशिक्षण भवन में गुरुवार को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपदा पदाधिकारी विशाल कुमार अग्रवाल ने की, जबकि संचालन बाढ़ प्रमंडल खगड़िया की सहायक अभियंता कुमारी रेणुका ने किया।

बैठक में बताया गया कि नारायणपुर क्षेत्र में गंगा नदी के जमींदारी तटबंध एवं कोसी नदी के कर्पूरी तटबंध पूर्णतः सुरक्षित हैं। इस दौरान गोगरी-नारायणपुर तटबंध पर चल रहे कार्य, सुरक्षा व्यवस्था और मरम्मत को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में लघु प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित कर्मियों व जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि आंधी-तूफान या बाढ़ की स्थिति में तटबंधों पर फैलने वाली अफवाहों से कैसे बचा जाए। सहायक अभियंता कुमारी रेणुका ने जानकारी दी कि यदि तटबंध से साफ पानी का रिसाव होता है तो उसे गंभीर खतरा नहीं होता, परंतु यदि गंदे पानी का रिसाव हो रहा हो तो बांध के टूटने की आशंका रहती है।

सीओ विशाल अग्रवाल ने तटबंध के किनारे अवैध रूप से बनाए गए अस्थायी झुग्गी-झोपड़ियों, मवेशियों के अस्थायी ठिकानों तथा मकई के ठठेर जलावन के रूप में रखने वालों से अपील की कि वे शीघ्र इन्हें हटाएं और निर्धारित स्थानों पर ही रखें। उन्होंने कहा कि तटबंध पर चूहे बिल बना सकते हैं, जिससे बांध कमजोर हो सकता है, अतः सभी को सहयोग करना चाहिए न कि बाधा उत्पन्न करनी चाहिए।

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने बाढ़ से पूर्व समुचित तैयारी व जागरूकता को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: