5
(1)

नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव में स्थित 18 भुजाओं वाली मां वैष्णवी दुर्गा का मंदिर श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। मान्यता है कि सैकड़ों वर्ष पूर्व कामाख्या से आए अघोरी साधु ‘लाल बाबा’ ने यहां मां दुर्गा की स्थापना करने का सुझाव दिया था। इसके बाद वर्ष 1969 में स्वर्गीय शिव सिंह ने मंदिर की नींव रखी और तभी से यहां नियमित पूजा-अर्चना होती आ रही है।

नवरात्र के अवसर पर इस मंदिर में विशेष चहल-पहल रहती है। अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन मंदिर परिसर में भव्य मेला लगता है। हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से यहां पहुंचकर डलिया चढ़ाते हैं और मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। चारों ओर फैली हरियाली और बीचों-बीच स्थापित मंदिर का मनोहारी दृश्य श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देता है।

स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इस मंदिर का विस्तार कर इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। बैजानी, फुलवरिया, जमीन और मकससपुर गांवों के लोगों ने इसमें विशेष योगदान दिया है। आज यह मंदिर पूरे क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बन चुका है, जहां नवरात्र के दिनों में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: