



नवगछिया। बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड में आगामी 31 जुलाई को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय में भक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे होगी और यह समारोह विशेष रूप से तुलसीदास जी के जीवन और उनके योगदान को याद करने के लिए आयोजित किया गया है। विद्यालय में आयोजित होने वाली इस जयंती समारोह का सीधा प्रसारण जीएस न्यूज़ पर किया जाएगा।

कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को दर्शक फेसबुक और यूट्यूब पर भी देख सकते हैं:
- फेसबुक लिंक: https://www.facebook.com/share/14GZYZbZYKB/
- यूट्यूब लिंक: https://youtube.com/@gosaingaonsamachar?si=9SbRGtuzwwBB6g72
इस कार्यक्रम में गोस्वामी तुलसीदास की रचनाओं और उनकी भक्ति के महत्व पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, छात्र और स्थानीय समाज के लोग भी शामिल होंगे।













