5
(1)

नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, अंगिका तथा एंथ्रोपोलॉजी विषय के नए संबंधन के लिए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय टीम ने शनिवार की दोपहर महाविद्यालय पहुंचकर पूर्ण निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने महाविद्यालय के लगातार विकास और उपलब्ध संसाधनों का विस्तृत अवलोकन किया।

विश्वविद्यालय की इस निरीक्षण टीम में कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष सीपी सिंह, पुस्तकालय विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. आनंद कुमार झा और मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार पांडे शामिल थे।

मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य, लेखापाल विनोदानंद मंडल, नोडल पदाधिकारी प्रो. मोहम्मद खालिद महमूद, प्रो. रामानंद सिंह सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी राजेश कानोड़िया ने बताया कि विश्वविद्यालय टीम ने प्राचार्य से महाविद्यालय की भूमि, भवन, पुस्तकालय, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों, सभी प्रकार के उपकरण, जिम, खेल मैदान, कॉमनरूम और पेयजल जैसी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण टीम ने महाविद्यालय के सभी कार्यों और व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया और नए विषयों की पढ़ाई शुरू करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण रखा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: