


नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र में बैंक से लिया गया ऋण नहीं चुकाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित अठगामा गांव के निवासी मु. बाबर और एतवारी मंडल हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों ने द बिहार ग्रामीण बैंक, शाखा खरीक बाजार से ऋण लिया था। निर्धारित समय पर ऋण की राशि वापस नहीं करने पर बैंक द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। इस मामले में निलाम पत्र पदाधिकारी, भागलपुर के न्यायालय से दोनों के खिलाफ वारंट जारी हुआ था।
वारंट के आधार पर खरीक थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
