5
(1)

भागलपुर – बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव मंगलवार को बांका में श्रावणी मेला शिविर का उद्घाटन करने जा रहे थे, इसी क्रम में वे भागलपुर स्थित जदयू पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि जदयू पार्टी विधानसभा चुनाव की व्यापक तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी के अधिकारी और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

जब उनसे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक और विश्वसनीय संस्था है, जिसे समय और परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, संजय राम, जदयू राज्य सलाहकार समिति के सदस्य शिशुपाल भारती सहित कई अन्य जदयू नेता मौजूद थे।

वहीं, जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी ने विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने कहा कि वे पिछले 35 वर्षों से पार्टी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और मुख्यमंत्री से टिकट की मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें आश्वासन मिला है और वे चुनाव की व्यापक तैयारी में जुटे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: