5
(1)

गणना प्रपत्र को सही ढंग से भरने और अपलोड करने के दिए निर्देश

भागलपुर – विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को 153- गोपालपुर विधानसभा और 152- बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों और बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्रों के भराव की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक और सटीक तरीके से भरा जाए ताकि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाए।

डॉ. चौधरी ने मौके पर ही उन कर्मियों से भी संवाद किया जो गणना प्रपत्रों को ऑनलाइन प्रणाली में अपलोड कर रहे थे। उन्होंने उन्हें तेजी से और सही ढंग से प्रपत्र अपलोड करने को कहा ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके।

इस अवसर पर 152- बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह डीसीएलआरओ नवगछिया तथा 153- गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में पूरी निष्ठा और पारदर्शिता बरती जाए, ताकि आगामी चुनावों में एक सटीक और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: