


भागलपुर: मारवाड़ी कॉलेज के बीसीए विभाग के गेस्ट फैकल्टी वारिस अहमद पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

छात्रों का आरोप है कि वारिस अहमद के पास बीसीए विभाग में पढ़ाने की पात्रता ही नहीं है। इस विभाग में मास्टर डिग्री अनिवार्य है, जबकि उनके पास यह योग्यता नहीं है। साथ ही छात्रों का कहना है कि किसी शैक्षणिक समस्या को लेकर मिलने जाने पर वे गाली-गलौज भी करते हैं।
छात्र युवा शक्ति संगठन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सत्यम वर्मा ने बताया कि कई दिनों से कॉलेज प्राचार्य को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक वारिस अहमद को बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।















