5
(1)

भागलपुर। शहर के हवाई अड्डे को चालू कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भागलपुर एयरपोर्ट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वर्षों से वादों के बावजूद भागलपुर से व्यावसायिक विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी है, जिससे आम जनता आज भी हवाई सुविधा से वंचित है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी एयरपोर्ट से घोषणा की थी कि जल्द ही भागलपुर से विमान सेवा शुरू की जाएगी, लेकिन आज तक वह घोषणा मात्र एक वादा बनकर रह गई है। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भागलपुर एयरपोर्ट केवल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विशेष विमानों के लिए आरक्षित रह गया है, जबकि आम जनता के लिए आज भी कोई उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “भागलपुर स्मार्ट सिटी उड़ान भरने को तैयार है, कमी है तो सिर्फ प्लेन और रनवे की” जैसे नारे लगाते हुए सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा तो मिल गया है, लेकिन हवाई कनेक्टिविटी अब भी सपना बनी हुई है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भागलपुर से हवाई सेवा शुरू नहीं हुई तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक रूप से किया जाएगा। इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस से जुड़ी ज्योति और कांग्रेस नेता डॉ. अभय आनंद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सरकार से इस मामले को प्राथमिकता से लेने की मांग की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: