5
(1)

भागलपुर। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। हॉस्टल नंबर चार के गेट पर दर्जनभर छात्रों ने मिलकर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

वीडियो फुटेज में छात्र आयुष राज पांडेय अपनी बाइक पर बैठे दिखाई देते हैं। तभी अचानक करीब 10 से 12 छात्र उन्हें चारों ओर से घेर लेते हैं। पहले कुछ देर कहासुनी होती है और फिर अचानक एक आरोपी आयुष के चेहरे पर वार कर देता है। इसके बाद छात्र लाठी और हॉकी स्टिक से आयुष पर ताबड़तोड़ हमला करने लगते हैं।

हमले में आयुष बाइक समेत जमीन पर गिर जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी रहती है। फुटेज में यह भी दिखता है कि आयुष बेहोश होकर फर्श पर गिर जाते हैं, फिर भी हमला बंद नहीं होता। एक आरोपी उन्हें उठाकर सीधा करता है और फिर लाठी से प्रहार करता है।

गंभीर रूप से घायल आयुष को पहले भागलपुर में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। फिलहाल वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

इधर, आयुष की मां ने जीरोमाइल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं कॉलेज परिसर में हुई इस वारदात को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। इतना बड़ा हमला होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन की चुप्पी पर छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: