5
(1)

भागलपुर में गुरुवार को कचहरी चौक के पास एक यात्री से भरा टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत दौड़कर टोटो को सीधा किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस की सक्रियता से यातायात जल्द ही सामान्य हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: