



भागलपुर। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) परिसर स्थित विकास सभागार का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह और नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि यह सभागार नया नहीं है, बल्कि इसे आधुनिक तरीके से सजाया और व्यवस्थित किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनावी अवधि में लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, इसलिए अधिकारियों की सुविधा और बैठक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभागार को बेहतर रूप प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
















