5
(1)

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यह हादसा मुखेरिया मोड़ के पास खीरी बांध के नजदीक हुआ, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक भागलपुर की ओर जा रही थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक और सड़क पार कर रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया।

घायलों में खरौनी गांव के पवन कुमार और मुकुल कुमार की पहचान हुई है, जबकि तीसरे घायल की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात घायल की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

भागलपुर-दुमका मार्ग पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: